Wednesday, September 02, 2015

बिजनेस को फ्लॉप नहीं होने देंगे ये पांच टिप्स, टर्नओवर भी बढ़ेगा

   किसी  भी  बिजनेस  को  फ्लॉप  नहीं  होने  देंगे  ये  पांच टिप्स,  टर्नओवर  भी  बढ़ेगा  

=> कई लोग खुद का बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, लेकिन जानकारी न होने पर वह नुकसान उठा लेते हैं। कई बार शुरुआत में बिजनेस अच्छा चल जाता है, लेकिन बाद में नुकसान होने लगता है। ऐसे में किसी भी स्टार्टअप या बिजनेसमैन को सही स्ट्रेटजी की जरूरत होती है। मनीभास्कर आपको ऐसे ही पांच टिप्स बता रहा है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने बिजनेस का टर्नओवर बढ़ा सकते हैं।
1. बिजनेस को समझें
अगर आप किसी भी बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं तो सबसे पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। अगर किसी चीज की मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरु करना चाहते हैं, तो यूनिट्स, मशीन, क्वालिटी, सेल्स के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। यानी किसी भी बिजनेस को बेहतर तरीके से चलाने के लिए जरूरी है कि आप हर तरह की जानकारी जुटा लें ताकि आपको आगे किसी भी तरह का नुकसान ना हो।
2. कितना इन्वेस्ट कर सकते हैं
किसी भी बिजनेस को शुरु करने से पहले सबसे जरुरी होती है कैपिटल। यानी आप बिजनेस में कितना खर्च करना चाहते हैं। इसके दो तरीके हैं कि आपके पास कुल कैपिटल कितना है और दूसरा आपके पास कोई इन्वेस्टर है कि नहीं। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप बिजनेस के हर पहलू का अनुमानित खर्च जोड़ लें। इससे आपको पैसे खर्च करने और बाजार से पैसे जुटाने में मदद मिलेगी।
3. पैसे बचे हैं तो छोटा निवेश करें
किसी बिजनेस की शुरुआत में आपकों मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और आपके खर्चे में भी बढ़ोतरी होती है। इसलिए आप कैपिटल के साथ साथ कुछ रनिंग मनी भी रखें जिससे कि शुरुआत में सभी खर्चों को संभाल सके। रनिंग मनी ऐसा पैसा है, जो किसी भी सिचुएशन में आप बैकअप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि आपके चालू खाते में रकम बिना इस्तेमाल के पड़ी हुई है, तो इसे शॉर्ट-टर्म इनकम फंड में लगाएं। स्कीम ऐसी हो, जिसमें से जरूरत के हिसाब से फंड निकाला जा सके।
4. टेक्नोलॉजी का सहारा लें
मौजूदा समय में बिजनेस को सफल बनाने के लिए टेक्नोलॉजी बेहद अहम है। ऐसे में जरूरी है कि बिजनेस को सभी सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए प्रमोट किया जाए। ई-कॉमर्स कंपनियां तो टेक्नोलॉजी के दम पर अरबों की कंपनी बन गई हैं। इसलिए अगर आप नए बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। इससे आपका प्रोडक्ट और प्लान कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच जाएगा।
5. कानूनी मान्यता दें

कोई भी बिजनेसमैन या व्यवसायी आपसे तभी जुड़ेगा जब वो जान जाएगा कि आपका व्यवसाय कानून के दायरे में चल रहा है। आपके व्यवसाय को एक कानूनी मान्यता मिलना जरूरी है। इसके लिए आपके पास कंपनी के रुप में रजिस्ट्रेशन कराने से लेकर एलएलपी के रुप में रजिस्ट्रेशन कराने का ऑप्शन होता है।
                                                                                                                  By SHEKHAR JI

No comments:

Post a Comment

Thank You.....